लड़का- क्यूं रो रही हो?

लड़की- मेरे मार्क्स बहुत कम आए हैं.

लड़का- बता कितने आए हैं?

लड़की- सिर्फ 80% लड़का.

लड़का-अरे रहम कर रहम, इतने में तो दो लड़के पास हो जाते हैं.

होटल में गप्पू लड़की के सामने रखी कोल्ड ड्रिंक पीकर बोला- ऐसे उदास क्यों बैठी हो यार?

लड़की बोली- आज का दिन बहुत बुरा है

सुबह बॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया

रास्ते में कार खराब हो गई

ऑफिस पहुंचा तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया

अब सुसाइड के लिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया था, वो भी तूने पी ली

यह सुन बेहोश लड़की की चली गई जान!

खचाखच भरी बस में खूबसूरत लड़की की ओढ़नी पकड़कर संजू बोला...

संजू- क्या यह पिंक रंग की ओढ़नी है

लड़की संजू के गाल पर थप्पड़ मारकर बोली- तुम्हारी बहन नहीं है क्या?

संजू- है, अभी नानी गांव गई है,

लड़की- तो ओढ़नी क्यों देख रहे हो?

संजू- पड़ोस की भाभी को गिफ्ट में पिंक रंग की ओढ़नी देनी है!

एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए

वेटर- क्या लोगे आप?

लड़की- वो तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ

वेटर- क्या?

लड़का- गांव की है. पिज़्ज़ा मांग रही है

चिंटू अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर होटल डिनर कराने गया

चिंटू- बोलो बेबी… क्या मंगाऊं ?

गर्लफ्रेंड - मेरे लिए तो पिज्जा मंगा लो और अपने लिए एम्बुलेंस मंगा लो....

चिंटू- अरे एम्बुलेंस क्यों ?

गर्लफ्रेंड - पीछे देखो तुम्हारी बीवी खड़ी है...

फिर क्या दोनों की हुई जोरदार पिटाई

एक लड़का और लड़की बीएमडब्ल्यू कार में डेट पर गए...

लड़का- मैं आज तक तुमसे एक बात छुपा रहा हूं..!

लड़की- क्या..?

लड़का- मैं शादीशुदा हूं..!

लड़की- तुमने तो डरा ही दिया था, मुझे लगा कि बीएमडब्ल्यू कार तुम्हारी नहीं है...!

प्रेमी प्रेमिका से – डार्लिंग मुझे तुम्हारी

आंखों में सारी दुनिया दिखाई देती है.

पीछे से एक बूढा बोला- हमारी गाय नहीं मिल रही! दिखे तो बताना.

सूनसान सड़क पर एक आवारा लड़का लड़की को देखकर बोला- मेरे साथ चलोगी?

लड़की- कहां?

लड़का- जहां तुम कहो.

लड़की- अच्छा तो पुलिस स्टेशन चलते हैं.

लड़का- लो बताओ अब बंदा अपनी बहन से मजाक भी नहीं कर सकता.

लड़की वाले बेटी के लिए लड़का देखने गए.

लड़की वाले- कितना कमा लेते हो?

लड़का- इस महीने दो करोड़ कमाया.

लड़की वाले- फिर क्या हुआ?

लड़का- बस, फिर मोबाइल में तीन पत्ती हैंग हो गया और सारी कमाई चली गयी.

लड़का- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं.

लड़की का बाप- कितना कमा लेते हो.

लड़का- 19000 हजार महीना.

लड़की का बाप- 15000 मैं अपनी बेटी को पॉकेट मनी देता हूं.

लड़का- वो मिलाकर ही बोल रहा हूं अंकल.

गर्लफ्रेंड- मेरा मोबाइल मां के पास

रहता है.

बॉयफ्रेंड- अगर पकड़ी गई तो?

गर्लफ्रेंड- तुम्हारा नंबर, 'बैटरी लो'

नाम से रखा है. जब भी तुम्हारा फोन

आता है तो मां कहती है,

'लो चार्ज कर लो'

बॉयफ्रेंड अभी भी कोमा में

लड़की- लड़के के गले लगकर बोली...कुछ ऐसा कहो की मेरा दिल जोरो से धड़क जाए

लड़का- ऐसे ही खड़ी रह चुपचाप...पीछे तेरा बाप खड़ा है.

लड़की- आज मेरे भाई ने मुझे तुम्हारे साथ बाईक पर देख लिया.

लड़का- ओ तेरी, तो फिर क्या हुआ बाद में..

लड़की- फिर क्या बस का किराया वापिस ले लिया

फैमिली बहुत डेंजर है मेरी.

प्रेमिका (प्रेमी से)- अरे बाबा, जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं.

प्रेमी- लेकिन यह तो 13वीं मंजिल है.

प्रेमिका- अरे, यह शगुन-अपशगुन सोचने का वक्त नहीं है.

प्रेमी के उड़ गए होश!

मीकू पिंकी को प्रपोज करते हुए– मुझे तुम्हें एक बात बोलनी है।

पिंकी– बोलो, शर्मा क्यों रहा है?

मीकू– मेरे साथ चाय पे चलेगी?

पिंकी– अरे नहीं बाबा... चाय गर्म होती है, पैर जल जाएंगे.

मीकू ने मन ही मन में प्रपोजल किया कैंसिल

लड़की - बादल गरजते हैं तो तेरी याद आती है.

सावन आने से तेरी याद आती है, बारिश की बूंदों से तेरी याद आती है

लड़का - पता है... पता है... तेरी छतरी मेरे पास पड़ी है,

लौटा दूंगा चिंता मत कर.

खूब बारिश हो रही थी, गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया था.

मंटू एक पार्क में उदास बैठे-बैठे पानी में पत्थर मार रहा था.

तभी एक मेंढक निकला और बोला…पानी में आ तो तेरी उदासी उतारूं

तेरी वाली के चक्कर में तूने मेरी वाली का सिर फोड़ दिया?

लड़का- आपका नाम क्या है?

लड़की- पहनकर बताऊं या दिखाकर?

लड़का- क्या मतलब?

लड़की- पायल और आपका...

लड़का- लेकर बताऊं या देकर?

लड़की- मतलब?

लड़का- पप्पी...

दादी के साथ टीवी देख रहे पप्पू को उसकी प्रेमिका फोनकर रोमांटिक अंदाज में बोली...

लड़की-देखो, बाहर बारिश हो रही है

पप्पू-हां, बाहर बारिश हो रही है

लड़की-तुम्हारा क्या प्लान है ?

पप्पू-मेरा तो 299 में रोजाना 2GB प्लान एक महीने के लिए है.

लड़की-मर जा, मोबाइल में घुस जा, मोबाइल की औलाद

ट्रैफिक सिग्नल पर...

बॉयफ्रेंड- मुझे तुम्हारी आंखों में पूरा संसार दिखता है.

बिना हेलमेट वाले एक बाइक सवार ने कहा- अपनी गर्लफ्रेंड की आंखों में देखकर बताओ कि अगले चौराहे पर ट्रैफिक वाला तो नहीं है.

लड़की ने प्यार से लड़के के सीने पर अपना सिर रखा और बोली- जानू, आपका दिल कितना कुरकुरा है.

लड़का - अरे पगली, दिल कुरकुरा नहीं है, जेब में बीड़ी का बंडल पड़ा है.

बॉयफ्रेंड - क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी?

गर्लफ्रेंड - मैं तो कर लूंगी पर आपका क्या होगा?

सुनते ही ब्वॉयफ्रेंड हो गया हैरान!

लड़की ट्रेन में एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं?

लड़का- हां हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो.

लड़की- क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं?

लड़का- हां हां, जरूर.

लड़की- अगला स्टेशन कौन-सा है भैया?

लड़का- मेरे दिमाग में कोई जीपीएस नहीं लगा है.

लड़की- जल्दी सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है.

चंपू ने एक लड़की को प्रपोज किया, तो लड़की ने चंपू को खूब पीटा,

चप्पल से पीटा, लाठी से पीटा, और बहुत घसीट-घसीट के पीटा,

चंपू उठा और कपड़े झाड़ते हुए बोला, तो फिर मैं इंकार समझूं.

एक खूबसूरत लड़की बस स्टैंड पर खड़ी थी...

एक लड़का बोला- चांद तो रात में निकलता है, आज दिन में कैसे निकल आया?

लड़की बोली- अरे उल्लू तो रात को बोलता था, आज दिन में कैसे बोल उठा.

बॉयफ्रेंड - मैं आज तुमसे हर चीज शेयर करना चाहता हूं.

गर्लफ्रेंड - चलो बैंक अकाउंट से शुरू करते हैं.

बॉयफ्रेंड हैरान.

मंटू- मैं 18 साल का हूं और तुम ?

लड़की- मैं भी 18 साल की हूं...

मंटू- फिर चलो ना, इसमें शरमाना क्या..देरी किस बात की

लड़की- कहां ?

मंटू- अरे. वोट देने और कहां

लड़का- तुम बहुत खूबसूरत हो.

लड़की- ओह जानू.

लड़का- तुम तो बिल्कुल परियों जैसी हो.

लड़की- सच में?

लड़का- हाँ.

लड़की- और क्या कर रहे हो अभी?

लड़का- मज़ाक.

एक लड़का पार्क में पेड़ के पीछे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खड़ा था,

एक बुजुर्ग आदमी पास से गुजरा और बोला- बेटे क्या यह हमारी संस्कृति है?

लड़का- नहीं अंकल, यह तो मल्होत्रा अंकल की टीना है,

आप दूसरे पेड़ के पीछे चेक कीजिए शायद वहां हो.

एक लड़का बस में खड़ा था. ब्रेक लगा तो एक लड़की पर जा गिरा.

लड़की- बदतमीज, क्या कर रहे हो?

लड़का- ग्रेजुएशन और आप?

बॉयफ्रेंड- तुम्हारी आंखें कितनी हसीन हैं

गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना

बॉयफ्रेंड- तुम्हारे बाल कितने खूबसूरत हैं

गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना

बॉयफ्रेंड- तुम्हारे गाल कितने गुलाबी हैं

गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना

बॉयफ्रेंड- अरे इतनी देर से लम्बी-लम्बी तो छोड़ रहा हूं… और कितनी छोड़ूं मेरी मां.

प्रेमी- बेवफा तूने दिल जला दिया, मेरा दिल जलाकर राख कर दिया

प्रेमिका- तेरी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी

भेज दे राख, बर्तन मांजने के काम आएगी.

एक लड़की को देखा तो ऐसा...लगा

दूसरी लड़की को देखा तो वैसा...लगा

और जब दोनों ने गाल पर थप्पड़ मारे...तो उसे एक जैसा लगा.

एक लड़का भागते हुए लड़की के पास आया और बोला- मैं तुमसे दोस्ती करना चाहता हूं...

लड़की-तो हमारी दुश्मनी कब थी भैया?

लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से - जानू, वो दिन जल्दी आने वाला है.

लड़की - तुम मुझे छोड़ तो नहीं दोगे?

लड़का -ऐसा बिल्कुल भी मत सोचना.

लड़की - मुझे रोज शॉपिंग कराओगे?

लड़का - हां बिल्कुल बहुत सारी.

लड़की - तुम्हारी जिंदगी में कोई और तो नहीं?

लड़का - नहीं बिल्कुल नहीं.

लड़की -मुझसे प्यार करते हो ना?

लड़का - हां डियर.

लड़की - ओह डियर.

सच्चाई जानने के लिए अब एक बार नीचे से ऊपर पढ़ते जाओ.

गर्लफ्रेंड- ऐसी बीवी को क्या कहेंगे, जो खूबसूरत हो, समझदार हो, हमेशा बात माने और कभी नाराज ना हो?

बॉयफ्रेंड- अफवाह.

गर्लफ्रेंड- बताओ पजामा और प्लाजो 2 भाई हैं और दोनों में क्या अंतर है ?

बॉयफ्रेंड- एक सरकारी स्कूल में पढ़ा है और दूसरा कॉन्वेन्ट में...

गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड से बोली- यह तुम्हारा कुत्ता मुझे बहुत देर से घूर क्यों रहा है?

बॉयफ्रेंड ने जवाब दिया- तुम जल्दी से खा लो, वो अपनी प्लेट पहचान गया है.

प्रेमिका- तुमको पता है कल मेरा बर्थडे है.

मुझे क्या गिफ्ट दोगे

प्रेमी- जो तुम चाहो मेरी जान

प्रेमिका- मुझे रिंग चाहिए

प्रेमी- ठीक है रिंग दूंगा पर उठाना मत, मेरा बैलेंस कम है

लड़की का फोन आता है लड़के को

लड़का- हां, कितने का रिचार्ज करवाऊं?

लड़की- तुम्हे क्या लगता है मैं हर बार रिचार्ज करवाने के लिए ही फ़ोन करती हूं क्या?

लड़का- तो?

लड़की- 2 ड्रेस दिलवा दे ना

गर्लफ्रेंड- तुम कहां पैदा हुए थे?

बॉयफ्रेंड- तिरुवनंतपुरम...

गर्लफ्रेंड- इसकी स्पेलिंग क्या है ?

बॉयफ्रेंड- थोड़ी देर सोचने के बाद, शायद गोवा में पैदा हुआ था...

आधी रात को एक लड़का ने अपनी गर्लफ्रेंड के घर का दरवाजा खटखटाया...

ममता- कौन है?

लड़का- मैं हूं?

ममता- मैं कौन?

लड़का अरे बेवकूफ, तू ममता और कौन.

प्यार की अजब कहानी

लड़का- कल से हम कहीं और मिलेंगे.

लड़कीं- क्यों.

लड़का- बड़े जालिम हैं तेरी गली के बच्चे.

लड़की- क्यों क्या हुआ?

लड़का- कुत्ते पीछे लगाकर कहते हैं “जब प्यार किया तो डरना क्या".

लड़की - मुझे अमीर लड़के बहुत पसंद हैं.

लड़का - अच्छा.

लड़की - हां.

लड़का - अच्छा तो फिर बाद में बात करता हूं,

थोड़ा हेलीकॉप्टर अंदर कर दूं, बाहर गली में खड़ा है.

लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर?

लड़की- इधर-उधर कहां लिखते हो

सच्चा प्यार है तो प्रॉपर्टी के पेपर्स पर लिखो

सीधी बात, नो बकवास.

एक जमाना था जब प्यार में लोग अमर होते थे.

फिर समय आया लोग प्यार में अंधे हो जाते थे.

अब तो समय वो है जब प्यार में लोग तोतले हो जाते हैं. 'अले मेला बाबू... गुच्छा हो गया'.

लड़की- मैं पागल हूं क्या इतनी देर से फोन कर रही हूं…

लड़का- अरे वो मैं..

लड़की- क्या मैं मैं , बताओ कहां थे इतनी देर से?

लड़का- अरे मैं फेसबुक पर तुम्हारी फोटो लाइक कर रहा था,

लड़की- वाओ सो क्यूट, चलो कर लो मैं थोड़ी देर बाद कॉल करती हूं.

गर्लफ्रेंड- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो?

बॉयफ्रेंड- हां.

गर्लफ्रेंड लेकिन तुम्हें तो मेरी कोई परवाह ही नहीं है.

बॉयफ्रेंड- प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते.

मिंकी- मैं तुमसे प्यार करती हूं, मैं तुम्हारे बिना मर जाऊंगी, मिट जाऊंगी, जानू, मैं तुम्हारे प्यार में फ़ना हो जाऊंगी.

लड़का- हम्म.. देख लो, जैसा तुम्हें ठीक लगे.

लड़की- सुनो जानू, गूगल मेल होता है या फीमेल?

चिंटू- बेबी फीमेल होता है.

लड़की- क्यों?

चिंटू- क्योंकि अपना सेंटेन्स पूरा होने से पहले ही वो उसका सजेशन देना शुरू कर देता है.